ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ के अध्यक्ष बने संजीव

Apr 05, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ के अध्यक्ष बने संजीव ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ के अध्यक्ष बने संजीव ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ के अध्यक्ष

ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ के अध्यक्ष बने संजीव

लखनऊ, संवाददाता।ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ की कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव गोमती नगर विपुल खंड के माहेश्वरी भवन में हुआ, जिसमें संजीव माहेश्वरी अध्यक्ष, विकास माहेश्वरी मंत्री चुने गए। प्रदेश मंत्री रवींद्र गांधी, परमानंद गुप्ता, पीसी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन, महेश वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रांतीय चुनाव अधिकारी संजय काबरा ने सर्वसम्मति से चुने हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, मनोज माहेश्वरी व संजीव सोमानी बने। अर्थ मंत्री अंशु माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, बनवारी सोमानी, रतन चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी काबरा, विनय माहेश्वरी, सौरभ माहेश्वरी, अनिल गुप्ता, शुभम सोमानी, हर्ष माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, शिवेंद्र माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, दीपक बल्दुआ ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज के कार्यकारिणी मंडल सदस्य चुने गए।

विकास माहेश्वरी मंत्री ने समाज के युवाओं को इस कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी। चुनाव अधिकारी गिरधारी लाल सोमानी ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया के साथ चुनाव संपन्न कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।