विभागों की सहकारी समितियों में चुनाव की अधिसूचना जारी
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। सहकारिता, गन्ना, आवास, मत्स्य, दुग्ध, उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग,

लखनऊ, विशेष संवाददाता सहकारिता, गन्ना, आवास, मत्स्य, दुग्ध, उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी तथा ग्रामोद्योग, रेशम तथा उद्योग विभाग की सहकारी समितियों में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। तीन चरणों में निर्वाचन होंगे। प्रारंभिक समितियों की प्रबंध कमेटी व रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किए गए हैं।कार्यक्रम के मुताबिक सामान्य निकायों के गठन के लिए 22 जून को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जबकि आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची 24 जून को जारी होगी। नामांकन 29 जून को होंगे जबकि नाम वापसी के लिए 1 जुलाई की तारीख तय की गई है।
अगर जरूरी हुआ तो मतदान 3 जुलाई को होंगे और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे। प्रबंध कमेटियों के सदस्यों व रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए अनंतिम मतदाता सूची सात जुलाई को जारी होगी। नामांकन 10 जुलाई को होंगे और अगर जरूरी रहा तो मतदान 16 जुलाई को होंगे। सभापित, उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया अनंतिम मतदाता सूची जारी करने के साथ 17 जुलाई को शुरू होकर उसी दिन समाप्त हो जाएगी। एक ही दिन में अंतिम मतदाता सूची जारी, नामांकन, नाम वापसी आदि की प्रक्रिया होगी। 17 जुलाई को ही मतदान व मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम जारी होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


