ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊवृद्ध की गोली मार कर हत्या

वृद्ध की गोली मार कर हत्या

जामो थाना क्षेत्र के बाजगढ़ गांव में घर के बाहर सो रहे दलित वृद्ध की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना बीती रात लगभग 2 बजे की है। बाजगढ़ निवासी...

वृद्ध की गोली मार कर हत्या
हिन्दुस्तान संवाद, अमेठी। Wed, 07 Feb 2018 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जामो थाना क्षेत्र के बाजगढ़ गांव में घर के बाहर सो रहे दलित वृद्ध की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना बीती रात लगभग 2 बजे की है। बाजगढ़ निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन पासी के 70 वर्षीय पिता सियाराम पासी घर के बाहर पूर्वी भाग में बने छप्पर में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे उन्हें गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे अर्जुन सहित अन्य परिजन जब बाहर आकर सियाराम के पास पहुंचे, तो उन्हें मृत अवस्था मे पाया। 
सूचना पर पहुंचे जामो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद के साथ ही जांच शुरू की। थानाध्यक्ष शिवबालक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामला पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें