Lucknow News: सुबह सैर कर रहे बुजुर्ग की चेन लूट ले गए बदमाश
Lucknow News: -सात अगस्त की सुबह, पुलिस ने रिपोर्ट कर पड़ताल शुरू की -विकासनगर सेक्टर-4 में बदमाशों

Lucknow News: विकासनगर में शुक्रवार सुबह टहलने निकले बुजुर्ग के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना सेक्टर-4 के पास हुई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। शेखुपुरा कॉलोनी निवासी पारस नाथ तिवारी सात अगस्त की सुबह 5:45 बजे टहलने निकले थे। वह गीता वस्त्रालय मोड़ से होते हुए शेखुपुरा की ओर जा रहे थे। सेक्टर-4 स्थित मकान संख्या 4/398 के सामने एक पेड़ के पास रुककर वह फूल तोड़ने लगे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली।
बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, जिस कारण चेहरा स्पष्ट नहीं दिख सका। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से विकासनगर की तरफ भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पारस नाथ ने घटना की जानकारी तुरंत विकासनगर थाने में दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक के नंबर के सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में बढ़ती लूट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सुबह-सुबह टहलने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


