Lucknow News: होटल में चाय पी रहे किसान को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखनऊLucknow News: - घटना मंगलवार तड़के निगोंहा गांव के बाहर की - हादसे के बाद चालक डीसीएम

Lucknow News: निगोहां इलाके में मंगलवार तड़के एक होटल के बाहर चाय पी रहे बुजुर्ग को बेकाबू डीसीएम ने टक्कर मार दी। ग्रामीण बुजुर्ग को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालपुर गांव निवासी हरिशंकर (67) के बड़े बेटे राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार तड़के पिता गांव के बाहर एक होटल में चाय पी रहे थे। तभी बेकाबू डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीण हरिशंकर को आनन फानन में सीएचसी निगोहां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


