बंथरा में मारपीट के दौरान घायल किसान ने दम तोड़ा
Lucknow News - बंथरा थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसे उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर पीटा था। बुजुर्ग का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था, जहां उसकी हालत गंभीर थी। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

बंथरा थानाक्षेत्र में बीते दिनों बेटी की ससुरालवालों की पिटाई से घायल बुजुर्ग की गुरुवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने बुजुर्ग को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सरोजनीगर के गौरी निवासी पूजा रावत ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी शादी बंथरा के चक गांव में रहने वाले संदीप कुमार से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पूजा ने 13 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया।
आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके बच्चे को छीन लिया। इस बात की जानकारी पूजा ने अपने मायकेवालों को दी। बीती 22 फरवरी को उसके पिता राम नरेश अपनी छोटी बेटी संग पूजा को लेने उसकी ससुराल पहुंचे। आरोप है कि उस दौरान ससुरालवाले पूजा के पिता और छोटी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान किसी ने राम नरेश के सिर पर फावड़ा मार दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घालय रामनरेश लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान रामनरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने रामनरेश का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई। रिपोर्ट में पहले से दर्ज है अब उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


