सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 24 जुलाई को

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - एल्डर कमेटी ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। चुनाव 24 जुलाई को होगा। प्रत्याशियों के नामांकन 6 से 8 जुलाई तक होंगे और नामांकन पत्रों की जांच 9 जुलाई को की जाएगी। चुनाव से पहले सभी सदस्यों को बकाया जमा करना अनिवार्य है।

सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 24 जुलाई को

एल्डर कमेटी ने गुरुवार को की घोषणा, चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया छह, सात व आठ जुलाई को प्रत्याशियों के दाखिल होंगे नामांकन पत्र

लखनऊ, विधि संवाददाता।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

चुनाव की घोषणा

सेंट्रल बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का वार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होगा। गुरुवार को एल्डर कमेटी की बैठक में यह घोषणा की गई। पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि बार की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का कार्यकाल गत 4 मई को पूर्ण हो चुका है। लिहाजा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की शक्तियां एल्डर कमेटी में निहित हो गई हैं।

बैठक की जानकारी

एल्डर कमेटी के चेयरमैन पीएन श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक सदस्य मनोज कुमार मिश्रा, रामकुमार यादव एवं अनिल कुमार मिश्रा मौजूदगी में की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि वार्षिक चुनाव गत वर्ष 24 मार्च को उच्च न्यायालय द्वारा मनीष कुमार आदि के मामले में पारित निर्णय के अनुक्रम में कराया जा रहा है। बार एसोसिएशन के समस्त सदस्य अपना बकाया 25 मई तक अनिवार्य रूप से प्रातः 10:00 बजे से सायं 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। उसके पश्चात वैध मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी।

नामांकन शुल्क

अध्यक्ष पद के 30 और महामंत्री के 35 हजार नामंकन शुल्क

प्रत्याशियों का नामांकन शुल्क अध्यक्ष पद के लिए ₹35000, महामंत्री पद के लिए ₹30000, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ₹22000, उपाध्यक्ष मध्य पद के लिए ₹20000, कनिष्क उपाध्यक्ष पद के लिए ₹15000, संयुक्त मंत्री पद के लिए ₹15000, कोषाध्यक्ष पद के लिए ₹2000, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए, ₹13000 एवं कनिष्क कार्यकारिणी पद के लिए ₹8000 निर्धारित किया गया है। एल्डर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय की सूचना उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायाधीश को भेजे जाने के साथ-साथ पुलिस आयुक्त लखनऊ को भी भेजने का को कहा गया है।

चुनाव कार्यक्रम

सेंट्रल बार एसोशिएस का चुनाव कार्यक्रम

6 से 8 जुलाई तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

9 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी

10 जुलाई को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे

11 जुलाई को वैध मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया जाएगा

24 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा

25 जुलाई को अंतिम परिणाम आने तक प्रातः 8:00 बजे से सायं 5 बजे तक प्रतिदिन मतगणना की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

चुनाव की तिथि कब है?
सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।