चांद नहीं दिखा, ईद कल मनायी जाएगी
-आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा) में सुबह 11 बजे होगी ईद की नमाज -ऐशबाग ईदगाह में

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता।माह एक शव्वाल का चांद गुरुवार की शाम को नहीं दिखा। अब ईद-उल-फित्र शनिवार को अकीदत, मुहब्बत व रवायत के अनुसार मनायी जाएगी। 29 रोजे गुरुवार को पूरे हो गए। ईद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर में 600 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। मौलाना फरंगी महली का कहना है ईदगाह में ईद की नमाज सुबह दस बजे होगी। ईदगाह में औरतों की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं मौलाना कल्बे जवाद ने बताया कि आसिफी मस्जिद बड़े इमामबाड़े में ईद की नमाज सुबह 11 बजे होगी।गुरुवार की शाम सभी माह-ए-शव्वाल माह का चांद देखने का बेसब्री से इंतजार करते दिखे।
उलमा किराम ने चांद देखने की कोशिश की। मौसम साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। देश के अन्य किसी हिस्से से भी चांद के नजर आने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि शव्वाल माह का चांद नजर नहीं आया है। इसलिए ईद शनिवार 21 मार्च को मनायी जाएगी। शुक्रवार को 30वां रोजा रखा जाएगा।अलग-अलग समय पर होगी नमाजशहर की मस्जिदों में होने वाली ईद की नमाज का वक्त जारी कर दिया गया है। नदवा मस्जिद में सुबह आठ बजे, मस्जिद शाहमीना शाह में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके साथ ही मस्जिद तकवियतुल ईमाना में सुबह सात बजे, चांद वाली मस्जिद में सुबह नौ बजे, मस्जिद कादिर खां में सुबह साढ़े आठ बजे, मस्जिद एक मिनारा में सुबह सात बजे, मस्जिद इब्राहिमी गली मीर माता में में सुबह साढ़े बजे, मस्जिद अबु बक्र में सात बजे, मस्जिद उमर में आठ बजे, मस्जिद सिद्दीकिया में सवा सात बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


