ईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर अल्लाह की राह में पेश की कुर्बानी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-नमाज शहर की सभी ईदगाहों व मस्जिदों में अदा ईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर की राह में पेशईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर की राह में पेशईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर की

ईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर अल्लाह की राह में पेश की कुर्बानी

ईद-उल-अजहा त्योहार गुरुवार को शांति, सादगी, मुहब्बत, अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। ईद-उल-अजहा की नमाज शहर की सभी ईदगाहों व मस्जिदों में अमन, सलामती व भाईचारे के साथ भीषण गर्मी और लू से निजात की दुआ के साथ मुकम्मल हुई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। नमाज के बाद लोगों ने घरों में कुर्बानी दी।

ईदगाह में नमाज

ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से नमाज अदा करवाई। मौलाना ने खुतबे में कुर्बानी की अहमियत बयां की और नमाज के बाद मुल्क में अमन और शांति के साथ भीषण गर्मी और लू से राहत की दुआ की। साथ दुनिया भर जंग खत्म होने के लिए दुआ मांगी। सुबह नमाज से पहले ही ऐशबाग ईदगाह के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नमाजियों की सुविधा के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था भी बनाई गई थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

नए कपड़ों में सजे बच्चे

नए कपड़ों में बच्चे, बूढ़े और जवान नजर आए। बच्चे ईदी पाने को लेकर खासे खुश नजर आए। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफ मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद शहर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने सुन्नत के मुताबिक कुर्बानी अदा कर जरूरतमंदों में मांस तकसीम किया। कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।

महिलाओं ने त्योहार पर बनाए पकवान

ईद-उल-अजहा की खुशियों में चार-चांद लगाने में मुस्लिम महिलाएं दिलो जान से लगी रहीं। रात में ही ईद-उल-अजहा के पकवानों का सामान तैयार किया। मेंहदी लगाई। सुबह उठकर फज्र की नमाज पढ़ी। बच्चों के साथ घर के अन्य लोगों को तैयार करवाया। फिर जुटीं सेवईयां बनाने में। सेवईयां बन गई तो मटर, दही बड़ा, रसगुल्ला व सुबह का नाश्ता तैयार किया। इसके बाद कुर्बानी की तैयारी शुरु की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईद-उल-अजहा कब मनाया गया?
ईद-उल-अजहा त्योहार गुरुवार को मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।