विरोध में ईद पर बाजुओं पर काली पट्टी बांध नमाज अदा करेंगे

Mar 07, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने ईरान पर हमले और आयतुल्लाह खामेनई की शहादत के प्रति शोक व्यक्त करते हुए ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मोमिनीन को एकजुटता और शांति के साथ विरोध जताने की जिम्मेदारी है।

विरोध में ईद पर बाजुओं पर काली पट्टी बांध नमाज अदा करेंगे

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ईरान पर हुए हमले और आयतुल्लाह खामेनई की शहादत को लेकर ईद की नमाज काली पट्टी बांध कर पढ़ने की अपील की गई है। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने यह अपील की।मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर ईरान में चालीस दिन के शोक का ऐलान किया गया है। इन्हीं दिनों के दौरान ईद-उल-फितर भी है। मौलाना ने कहा कि ऐसे समय में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने ईरानी भाइयों के गम में शरीक हों, साथ ही ईद की नमाज भी अदा करें और शांति के साथ अपना विरोध दर्ज कराएं।

उन्होंने तमाम मोमिनीन से अपील की कि ईद-उल-फितर के दिन अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा करें, ताकि एकजुटता और शोक का संदेश दिया जा सके और शांतिपूर्वक विरोध हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।