ईद-उल-अजहा: खुशियों की खरीदारी पड़ रहा महंगाई का साया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -शहर की बाजारों में दिखने लगी ईद उल अजहा की तैयारियां -चौक, नक्खास, अमीनाबाद, खदरा

ईद-उल-अजहा: खुशियों की खरीदारी पड़ रहा महंगाई का साया

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

शहर में बकरीद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। पुराने लखनऊ के चौक, नक्खास, अमीनाबाद, अकबरी गेट और ऐशबाग क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं, वहीं कपड़ों, मसालों और सेवइयों की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में रौनक है कि खुशियों की खरीदारी में महंगाई का साया भी पड़ रहा है। कपड़े, मसाले और बकरों की कीमतों में 15 से फीसदी की उछाल है। बकरा मण्डी में 8 से 10 हजार में मिलने वाला सामान्य बकरा 12 से 14 हजार रुपए तक में मिल रहा है।

Voice of UP

कपड़ों के बाजार में बढ़ी रौनक

बकरीद को लेकर लखनऊ के अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज के कपड़ा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और बच्चों के एथनिक ड्रेस की मांग सबसे अधिक है। महिलाओं में चिकनकारी सूट, अबाया और डिजाइनर हिजाब पसंद किए जा रहे हैं। कपड़ा विक्रेता सुरेश छबलानी ने बताया कि इस बार कपड़ों की कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है जिसका कारण कपड़े और ट्रांसपोर्ट लागत है। त्योहार के करीब आते ही बाजार देर रात तक खुले रहे हैं और दुकानदार विशेष ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटे हैं।

मसालों की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

बकरीद पर बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों के लिए मसालों की खरीदारी भी तेज हो गई है। लखनऊ के चौक, यहियागंज और अकबरी गेट बाजारों में गरम मसाला, काली मिर्च, लाल मिर्च, धनिया, जीरा, इलायची, लौंग और केसर की मांग सबसे अधिक है। चौक के मसाला व्यापारी अनीस ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में कई मसालों के दाम 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। खास तौर पर काली मिर्च, इलायची और लौंग के दाम बढ़े हैं। दुकानदारों का कहना है कि आयात लागत और मौसम की वजह से कीमतें बढ़ी हैं। इसके बावजूद लोग त्योहार की तैयारी में जरूरी मसालों की खरीदारी कर रहे हैं।

सेवइयों और ड्राई फ्रूट की बिक्री में तेजी

बकरीद के अवसर पर सेवइयों और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। बाजार में सादी, भुनी और मशीन वाली सेवइयों की अच्छी मांग देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार सेवइयों की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। वहीं बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट भी पिछले साल की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत महंगे बिक रहे हैं। लोग घरों में मेहमानों की खातिरदारी के लिए पहले से खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में आकर्षक पैकिंग और गिफ्ट बॉक्स भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

बकरीद कब मनाया जाएगा?
बकरीद 28 मई को मनाया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।