Lucknow News: ‘आबादी वाले रूटों पर सिटी बसें चलाएं’
Lucknow News: सिटी ट्रांसपोर्ट -51वीं बोर्ड बैठक में आय में सुधार के लिए प्रयास तेज करने

Lucknow News: सिटी ट्रांसपोर्ट -51वीं बोर्ड बैठक में आय में सुधार के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश
-तय रूटों का सर्वे कराकर सिटी बसों के संचालन से आय बढ़ाने पर जोर
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता
बैठक की समीक्षा
लखनऊ के 32 रूटों पर चल रही 115 सिटी बसों की समीक्षा की जाए। जिन रूटों पर आय कम आ रहा है उन रूटों पर आय में सुधार के प्रयास किए जाए। जरूरत पड़ने पर आबादी वाले रूटों पर अध्ययन कराकर सिटी बसें चलाई जाए ताकि जरूरत के मुताबिक सिटी बसों की सेवाएं लोगों तक पहुंच सके और सिटी ट्रांसपोर्ट की आय बढ़ सके।
निर्देश और योजनाएँ
उक्त बातें शुक्रवार को लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कहीं। उन्होंने सिटी बसों के संचालन, आय और बजट की समीक्षा की। निदेशक मंडल ने यात्रियों की जरूरत और बसों के संचालन को ध्यान में रखते हुए संचालित मार्गों का अध्ययन करने और आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। मार्च से जुलाई 2026 तक सिटी बसों के संचालन के परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान संचालित मार्गों का अध्ययन कर संचालन को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में मंडलायुक्त, नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक, एलसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी, प्रबंधक (संचालन), चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


