
एलयू में 21 पुस्तकों का विमोचन
Lucknow News - फोटो नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा समाज को दिशा नहीं दे सकती: योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ,
फोटो नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा समाज को दिशा नहीं दे सकती: योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मंथन कक्ष में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की महत्त्वाकांक्षी ‘भारत बौद्धिक्स’ योजना के अंतर्गत पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित 21 पुस्तकों का विमोचन किया। अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना ने की। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा और नैतिक मूल्य परस्पर पूरक हैं और केवल डिग्री आधारित शिक्षा समाज को सही दिशा नहीं दे सकती। भारतीय शिक्षा परंपरा सदैव चरित्र निर्माण, कर्तव्यबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व पर आधारित रही है।
कहा कि वर्तमान समय में विश्व पर्यावरणीय संकट, मानसिक तनाव और नैतिक मूल्यों के क्षरण जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, जिनका समाधान भारतीय दर्शन और ज्ञान परंपरा में निहित है। योग, आयुर्वेद और भारतीय जीवन मूल्यों को आज वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को अब ज्ञान का उपभोक्ता नहीं, बल्कि ज्ञान का मार्गदर्शक बनना होगा और ‘भारत बौद्धिक्स’ जैसी पहलें युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करेंगी। भारत बौद्धिक्स परीक्षा 31 जनवरी से भारत बौद्धिक्स परियोजना की अवधारणा पर बात करते हुए प्रो. जय शंकर पांडेय ने कहा कि यह पहल भारतीय ज्ञान, दर्शन और परंपराओं को आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विद्यार्थियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। भारत बौद्धिक्स परीक्षा स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों के लिए 31 जनवरी और एक फरवरी को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी, जिसमें 100 अंकों में से 80 अंक बहुविकल्पीय और 20 अंक वर्णनात्मक प्रश्नों के लिए निर्धारित होंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,00,000 रूपए, द्वितीय 50,000 रुपए, तृतीय 25,000 रुपए तथा चतुर्थ 2,500 रुपए के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




