
कफ सिरप के मास्टरमाइंड ने लखनऊ को बनाया था केन्द्र
Lucknow News - बर्खास्त सिपाही की सम्पत्तियां ईडी की रडार पर लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रतिबन्धित कफ सिरप
बर्खास्त सिपाही की सम्पत्तियां ईडी की रडार पर लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रतिबन्धित कफ सिरप फेंसेडिल और कोडीन युक्त अन्य नशीली दवाईयों की सप्लाई के नेटवर्क का मुख्य केन्द्र लखनऊ बना हुआ था। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, अमित टाटा और आलोक सिंह इसकी मुख्य भूमिका में शामिल रहे। ईडी अब इन तीनों की यूपी के अंदर सम्पत्तियों को खंगाल रही है। कोरोना के बाद से इस सिरप की सप्लाई में अचानक बढ़ोत्तरी हुई। फिर नशे के लिए इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाने लगा। यहीं से आलोक सिंह और अमित टाटा ने शुभम के सम्पर्क में आकर खूब मुनाफा कमाया। इससे ही यूपी के कई जिलों में सम्पत्तियां बनाई गई।
ईडी इन सभी की सम्पत्तियां खंगालने में लगी है। जल्दी ही वह इन आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करेगी। ईडी के निशाने पर इन तीनों के अलावा विभोर राणा, विशाल सिंह, भोला जायसवाल, आसिफ, वसीम, सौरभ त्यागी समेत 50 से ज्यादा आरोपियों की सम्पत्तियां है। इन सभी के खिलाफ लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र,भदोही, चंदौली,गाजीपुर और सुलतानपुर में मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी आरोपियों की फर्मों के नाम हुए लेन-देन का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। दो बाहुबलियों की सम्पत्तियां भी निशाने पर सूत्रों के मुताबिक शुभम जायसवाल और बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की फर्म के लेन-देन और उनके सम्पकों के आधार पर दो बाहुबलियों की सम्पत्तियां भी ईडी के निशाने पर है। देखा जा रहा है कि इन दोनों बाहुबलियों के खातों व इनके नाम की कम्पनियों में आरोपियों की कम्पनियों के खाते से लेन-देन तो नहीं हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




