
फर्जी डिग्री-मार्कशीट मामले में ईडी ने लखनऊ से दिल्ली तक 16 स्थानों पर छापा मारा
संक्षेप: Lucknow News - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी और उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने कई स्थानों पर छापे मारे और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच की जा रही है।
हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी और उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कालेज में घंटो चली कार्रवाई सरस्वती कालेज के प्रिंसिपल के गोमतीनगर विस्तार स्थित आवास पर भी छापा मारा, कई दस्तावेज कब्जे में लिए लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी मार्कशीट-डिग्री बनाने वाले गिरोह और संस्थाओं के खिलाफ गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। ईडी की 10 से अधिक टीमों ने एक साथ हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी, उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कालेज के अलावा फरीदाबाद, गुड़गांव,सोनीपत और दिल्ली समेत 16 स्थानों पर छापा मारा। सरस्वती कालेज से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद दोपहर में ईडी कालेज प्रिंसिपल अखिलेश मौर्य के गोमतीनगर विस्तार स्थित घर और उसके एक संस्थान में भी दबिश दी।

इन स्थानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में की है। ईडी लखनऊ जोन की टीम ने एसटीएफ की जांच में सामने कई तथ्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला था कि मोनाड यूनिवर्सिटी से मेडिकल, इंजीनियरिंग और एमबीए की फर्जी डिग्री बांटने का नेटवर्क चल रहा है। उसके साथ यूपी, दिल्ली और हरियाणा के कई और कालेज भी इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं। उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कालेज में मचा हड़कम्प उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज में ईडी की टीम पहुंचते ही वहां हड़कम्प मच गया। टीम ने इस मेडिकल कालेज की इमरजेंसी को छोड़ कर अन्य जगह पर किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी। ईडी ने अंदर जाते ही प्रशासनिक भवन के कर्मचारियों और प्रिंसिपल समेत सभी के मोबाइल जमा करा लिए। इसके बाद कम्प्यूटर व लैपटाप खंगालने शुरू कर दिए। यहां से सभी कम्प्यूटरों की हार्ड डिस्क कब्जे में लेने के साथ ही सर्वर रूम को सील कर दिया। ईडी के साथ आई केन्द्रीय रिजर्व पुलिस की टीम ने कालेज गेट पर ही अन्य लोगों को रोक दिया था। गोमतीनगर विस्तार में प्रिंसिपल के घर मिले कई दस्तावेज ईडी ने उन्नाव के सरस्वती कालेज से कई तथ्य हाथ लगने के बाद प्रिंसिपल अखिलेश मौर्य के गोमतीनगर विस्तार में सेक्टर छह रघुनाथनगर सेंट स्टीफेन स्कूल के पास बने घर में भी छापा मारा। यहां मौजूद लोगों ने पहले अंदर नहीं जाने दिया लेकिन ईडी का सख्त रुख देकर वह शांत हो गए। ईडी ने तीन मंजिला बने इस घर के हर कोने की तलाशी ली। यहां से कई दस्तावेज जब्त कर लिए। मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेन्द्र हुड्डा के ठिकानों पर दबिश ईडी ने मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन विजेन्द्र हुड्डा के कई ठिकानों पर भी दबिश दी। विजेन्द्र का नाम फर्जी डिग्री मामले में सरगना के तौर पर सामने आया था। उस समय एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार भी किया था। विजेन्द्र हुड्डा वर्ष 2024 में बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। उसके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं। उसके ठिकानों से कई इलेक्ट्रानिक वस्तुएं ईडी ने जब्त की है। एसटीएफ ने मोनाड यूनिवर्सिटी का बड़ा खेल पकड़ा था एसटीएफ ने वर्ष 2023 में मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री व मार्कशीट के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। उस समय सामने आया था कि किसी भी विश्वविद्यालय के फेल विद्यार्थियों को 50 हजार से दो लाख रुपये लेकर नकली डिग्री व मार्कशीट यहां से मिल जाती थी। यह भी पता चला था कि पांच साल में इस फर्जीवाड़े से करीब 20 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत जांच की तो पता चला था कि यूपी, हरियाणा और दिल्ली के कई कालेज व संस्थाएं भी इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




