सिरप सप्लाई के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की संपत्ति जब्त करेगी ईडी

सिरप सप्लाई के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की संपत्ति जब्त करेगी ईडी

संक्षेप:

Lucknow News - ईडी ने कफ सिरप की नशे के तौर पर सप्लाई करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। शुभम को 8 दिसंबर को पेश होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वह दुबई में छिपा हुआ है। उसकी पत्नी और सहयोगियों की संपत्तियों की भी जांच हो रही है।

Dec 09, 2025 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

आठ दिसंबर को पेश होने की तारीख दी थी ईडी ने लखनऊ वाराणसी और सोनभद्र में चिन्हित हुई संपत्तियां पत्नी और तीन सहयोगियों के नाम भी मिली संपत्ति लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप की नशे के तौर पर सप्लाई करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की सम्पत्ति जब्त करने की कवायद ईडी ने शुरू कर दी है। दुबई में छिपे हुए शुभम को ईडी ने अपने कार्यालय में पेश होने के लिए आठ दिसम्बर की नोटिस दी थी। उसके न आने पर ही ईडी आगे की कानूनी औपचारिकता पूरी करने में लग गई है। शुभम की लखनऊ, वाराणसी और सोनभद्र में सम्पत्तियां और बैंक खाते चिन्हित कर लिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसकी पत्नी और तीन अन्य सहयोगियों के नाम मिली सम्पत्ति के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद ही ईडी ने भी इस मामले का संज्ञान ले लिया था। सामने आया था कि शुभम और उसके गिरोह ने वाराणसी से पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, नेपाल में इस कोडीन युक्त सिरप की सप्लाई कर 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर डाली थी। ईडी ने इस सम्बन्ध में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें शुभम, अमित टाटा, विभोर राणा, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह समेत कई आरोपी नामजद किए गए। इसके बाद ही इनकी सम्पत्ति चिन्हित की जाने लगी थी। ईडी ने शुभम के घर नोटिस चस्पा कर आठ दिसम्बर को पेश होने को कहा था। पर, दुबई में छिपा होने की वजह से वह नहीं आया। अब ईडी अगली तारीख देने की जगह सम्पत्तियां जब्त करने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों के जेल में बयान लिए जाएंगे। इसके बाद मनी लांड्रिग एक्ट के तहत इनकी भी सम्पत्तियां चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।