Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsEconomic Study Reveals Balarampur Bahraich Shravasti as Poorest Districts in Uttar Pradesh
रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर सबसे पिछड़े जिले

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर सबसे पिछड़े जिले

संक्षेप: Lucknow News - बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध में इन जिलों का विकास स्कोर सबसे कम पाया गया। बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास की कमी के...

Sun, 26 Oct 2025 07:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर आर्थिक नजरिए से प्रदेश के सबसे पिछ़ड़े जिले हैं। यहां बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास सबसे कमजोर है। यह तथ्य लखनऊ विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्य तथा प्रो. रोली मिश्रा के शोध में सामने आए हैं। शोधकर्ताओं ने प्रदेश के 28 जिलों के 19 सामाजिक और आर्थिक संकेतों के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।

यह शोध भारतीय अर्थशास्त्र एवं विकास पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने 19 सामाजिक और आर्थिक संकेतकों के आधार पर 28 ज़िलों का एक समग्र विकास सूचकांक तैयार किया है। अध्ययन में व्रोकला टैक्सोनोमिक विधि का इस्तेमाल कर हर ज़िले को विकास स्कोर दिया गया और यह भी जांचा गया कि किन क्षेत्रों का समग्र विकास में सबसे ज़्यादा योगदान है।

डा. नागेन्द्र ने बताया कि श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच सबसे पिछड़े जिले पाए गए। लगभग सभी जिलों में बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास बेहद कमजोर है। कृषि और रोजगार के स्कोर सबसे कम हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मानसून पर भारी रूप से निर्भर है। प्रो. रोली मिश्रा ने बताया कि बेहतर सड़कें, स्कूल, अस्पताल और बिजली की पहुंच जीवन स्तर उठाने की कुंजी हैं। उनका निष्कर्ष है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों में बड़े सार्वजनिक निवेश की तत्काल जरूरत है।