ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊससुराल गए किसान की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

ससुराल गए किसान की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

- परिवारीजनों का आरोप अंगूठा लगवाने के बाद कर दी हत्या लखनऊ। निज संवाददातामाल में ससुराल गए एक किसान की गुरुवार को संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों को लेने के लिए...

ससुराल गए किसान की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
Center,LucknowThu, 01 Jun 2017 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

- परिवारीजनों का आरोप अंगूठा लगवाने के बाद कर दी हत्या लखनऊ। निज संवाददातामाल में ससुराल गए एक किसान की गुरुवार को संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों को लेने के लिए गया था। आरोप है विवाद के बाद साले और ससुर ने उसकी पिटाई के बाद सादे कागज पर अंगूठा लगवाया। फिर उसकी हत्या कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। माल के बहीर गांव निवासी महेश रावत (30)किसान था। मामा विश्राम के मुताबिक करीब सप्ताह भर पहले महेश का पत्नी अनीता से विवाद हो गया था। वह दोनों बच्चों को लेकर शाहमऊ नौबस्ता स्थित मायके चली गई। बुधवार को महेश पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल गया। जहां विवाद के बाद उसकी पिटाई की गई। उसके कपड़े फाड़ दिए। महेश घर लौटा। उसने कपड़े बदले और फिर चला गया। देर रात हरदोई निवासी साढ़ू सत्यपाल के मोबाइल पर शाहमऊ नौबस्ता से अंजान शख्स ने फोन करके बताया कि महेश की हालत खराब है। उसने जहर खा लिया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर महेश का भाई सुरेन्द्र, मामा समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विश्राम ने बताया कि महेश के दोनों अंगूठे पर नीली स्याही लगी थी। आशंका है कि ससुराल वालों ने जमीन अनीता के नाम करवाने के बाद उसकी हत्या कर दी है। महेश की मौत के बाद भी ससुराल वालों ने कोई खबर नहीं ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें