ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊईज आफ डूइंग बिजनेस में भारत ने काफी सुधार किया : विश्व बैंक

ईज आफ डूइंग बिजनेस में भारत ने काफी सुधार किया : विश्व बैंक

क्रासर....भारत ईज़ आफ डूइंग बिज़नेस की विश्व रैंकिंग में 142 से 77वें स्थान पर

ईज आफ डूइंग बिजनेस में भारत ने काफी सुधार किया : विश्व बैंक
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 20 Dec 2018 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रासर....आनलाइन पोर्टल पर नई औद्योगिक सेवाएं जल्द : अनूप चंद्र पांडेय क्रासर....भारत ईज़ आफ डूइंग बिज़नेस की विश्व रैंकिंग में 142 से 77वें स्थान पर राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाताविश्व बैंक का कहना है कि ईज़ आफ डूइंग बिज़नेस के मामले में भारत ने तीन साल में काफी सुधार किया है। वर्ष 2017-18 में 17 राज्यों ने 90 प्रतिशत् से अधिक सुधारों को लागू किया है। विश्व बैंक के प्रतिनिधि के हर्ष झांजरिया ने यह बात गुरुवार को उद्योग बंधु में बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (ब्रैप)-2019 के अमल के लिए उत्तर भारतीय क्षेत्र के राज्यों की कार्यशाला में कही। इसमें यूपी के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य सचिव व आईआईडीसी डॉ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के सिंगल विण्डो पोर्टल-निवेश मित्र को लगातार सुदृढ़ कर रही है। निवेश मित्र पर वर्तमान में उपलब्ध 20 विभागों की 70 सेवाओं के अलावा सरकार द्वारा इस ऑनलाइन पोर्टल पर नई औद्योगिक सेवाओं को जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। हम उद्यमियों की समस्याओं को हल करने के लिए उनके के साथ नियमित संवाद-सत्र आयोजित करते हैं। राज्य सरकार के नए कदमों और निवेश अनुकूल नीतियों के प्रति निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया इस दिशा में राज्य सरकार के सफल प्रयासों की साक्षी है।औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश द्वारा व्यावसायिक सुधार बिंदुओं को लागू करने में 92.89 प्रतिशत् स्कोर के साथ ‘अचीवर स्टेट श्रेणी हासिल की है। उद्योग बंधु द्वारा मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से बिज़नेस सुधारों के प्रति सरकारी अधिकारियों और उद्यमियों को जागरूक किया जा रहा है। इस तरह की कार्यशालाओं को अभी तक राज्य के 14 मण्डलों में आयोजित किया गया है। वर्ष 2014 में 142वीं रैंकिंग से भारत ईज़ आफ डूइंग बिज़नेस की विश्व रैंकिंग में 77 वें स्थान पर पहुंच गया। अब भारत दक्षिण एशियाई देशों में ईज़ आफ डूइंग बिज़नेस में पहले स्थान पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें