Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsEarly Screening for Newborn Diseases Can Reduce Infant Mortality Rates
नवजातों की स्क्रीनिंग अहम: डॉ. निरंजन

नवजातों की स्क्रीनिंग अहम: डॉ. निरंजन

संक्षेप:

Lucknow News - -नियोनेटोलॉजी स्पेशिलिटी चैप्टर के राष्ट्रीय सम्मेलन में बाल रोग विशेषज्ञ सम्मानित लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

Aug 24, 2025 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

जन्म के समय न दिखने वाले कई बीमारियों का विभिन्न स्क्रीनिंग जांचों से पता लगाया जा सकता है। इससे जल्द उपचार देकर बीमारी की रोकथाम और काबू पाया जा सकता है। उपचार में देरी से शिशु के स्वस्थ विकास में रुकावट आ सकती है। नवजातों की स्क्रीनिंग और दूसरी जांचों में तेजी लाकर शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। यह बातें रविवार को भारतीय बाल अकादमी के यूपी शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय निरंजन ने अंसल स्थित एक होटल में आयोजित आईएपी के नियोकोन के नियोनेटोलॉजी स्पेशिलिटी चैप्टर के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं। डॉ. संजय निरंजन ने बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीन दिवसीय सम्मेलन में डॉक्टरों द्वारा दिये गए सुझाव सरकार को भेजने का निर्देश दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसका मकसद प्रदेश में शिशु मृत्यु दर के आंकड़े में सुधार लाना है। राजेश कुमार ने सम्मेलन में शामिल रहे डॉ. संजय निरंजन, डॉ.शालिनी भसीन, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, डॉ. सलमान खान और डॉ. अनुराग कटियार को सम्मानित किया।