Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsEagle Cricket Club Annapurna Panthers RKB and Forensis Win in 21st BBD Cricket League Matches
खेल-ईगल, अन्नपूर्णा, पैंथर्स, आरकेबी और फॉरेंसिस ने दर्ज की जीत

खेल-ईगल, अन्नपूर्णा, पैंथर्स, आरकेबी और फॉरेंसिस ने दर्ज की जीत

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में 21वीं बीबीडी क्रिकेट लीग के मुकाबलों में ईगल क्रिकेट क्लब, अन्नपूर्णा, पैंथर्स, आरकेबी और फॉरेंसिस ने जीत हासिल की। ईगल ने मैनचेस्टर को 47 रन से, अन्नपूर्णा ने लखनऊ कोल्ट्स को 121 रन से, पैंथर्स ने क्रिएटिव को 7 विकेट से, आरकेबी ने लखनऊ हंटर्ज को सुपर ओवर में और फॉरेंसिस ने यूनिटी को 100 रन से हराया।

Dec 23, 2025 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बीबीडी क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में ईगल क्रिकेट क्लब, अन्नपूर्णा, पैंथर्स, आरकेबी और फॉरेंसिस ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक बटोरे। सूर्या ग्राउंड पर खेले गए मैच में ईगल क्रिकेट क्लब ने मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 47 रनों से हरा दिया। ईगल के 95 रन के जवाब में मैनचेस्टर की टीम 48 रन ही बना सकी। विजयी टीम से मृत्युंजय सिंह ने चार विकेट चटकाये। सिंड्रा ग्राउंड पर खेले गए मैच में अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब ने लखनऊ कोल्ट्स को 121 रनों से हरा दिया। अन्नपूर्णा के 233 रनों के जवाब में लखनऊ कोल्ट्स 112 रन ही बना सकी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजयी टीम से हर्षित सिंह ने 60 रन बनाये और तीन विकेट चटकाये। ब्लेज विलो मैदान पर खेले गए मैच में पैंथर्स क्रिकेट अकादमी ने क्रिएटिव क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हरा दिया। क्रिएटिव के 119 रनों के जवाब में पैंथर्स ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से विपिन साहनी ने छह विकेट चटकाये। प्ले फिट मैदान पर सुपर ओवर तक खिंचे मुकाबले में आरकेबी ने लखनऊ हंटर्ज को हरा दिया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में फॉरेंसिस क्रिकेट क्लब ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को 100 रन से हरा दिया। फॉरेंसिस के 256 रनों के जवाब में यूनिटी की टीम 156 रन बना सकी। विजयी टीम से विकास प्रधान ने 58 गेंदों में दस चौके और सात छक्कों की बदौलत नाबाद 98 रन बनाये।