ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुख्य मार्गो के ई रिक्शा अब कालोनियों में चलेंगे

मुख्य मार्गो के ई रिक्शा अब कालोनियों में चलेंगे

कानपुर, सुल्तानपुर और फैजाबाद रोड की कालोनियों में ई रिक्शा की सुविधा जल्द

मुख्य मार्गो के ई रिक्शा अब कालोनियों में चलेंगे
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 16 Dec 2018 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

वृंदावन सहित कई क्षेत्रों में शुरू होगा ई रिक्शा का संचालन कानपुर, सुलतानपुर और फैजाबाद रोड की कालोनियों में ई रिक्शा की सुविधा जल्द लखनऊ। कार्यालय संवाददाताशहर के दस मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा का संचालन बंद हो गया। इसके विरोध में ई रिक्शा चालक धरना प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे ई रिक्शा चालकों को राहत देते हुए कालोनियों में शिफ्ट किया जाएगा। ई रिक्शा संचालकों की समस्याओं को देखते हुए आरटीओ ऑफिस के अधिकारी राजधानी के विभिन्न इलाकों में ई रिक्शा के संचालन की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र तलाशे जा रहे हैं। जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा आम जनता को नहीं मिल रही है। सबसे पहले ई रिक्शा के लिए वृंदावन कालोनी का क्षेत्र चुना गया है। यहां पर मुख्य मार्ग तक आने के लिए लोगों के पास अभी भी साधनों का अभाव है। ऐसे में यहां पर ई रिक्शा का संचालन किया जाएगा। मुंशीपुलिया चौराहे से स्पोटस कॉलेज तक जाने वाली सड़क के दोनों और कालोनियां विकसित हो चुकी हैं। ऐसे में वहां ई रिक्शा का संचालन शुरू कराया जाएगा। आरटीओ प्रशासन एके सिंह ने बताया कि शहर का विकास तेजी से हो रहा है। कई इलाके हैं जहां पर ई रिक्शा की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। मुख्य मार्गों से जिन ई रिक्शा को हटाया गया है। उन्हें वहां पर शिफ्ट किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें