ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला की चेन पार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - कृष्णानगर में एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। महिला 10 अप्रैल को डॉक्टर के पास जा रही थीं, जब कुछ महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं और उन्हें बहला-फुसलाकर चेन चुरा ली। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला की चेन पार

कृष्णानगर में ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मानसनगर निवासी मृणाल सान्याल ने बताया कि उनकी मां सुमित्रा बीते 10 अप्रैल को सराफा मार्केट स्थित एक क्लीनिक में डॉक्टर को दिखाने गई थीं। वहां से ई-रिक्शा से लौट रही थीं। कुछ दूर चलने पर रास्ते में कुछ महिलाएं सवार हुईं और मां को अपनी बातों में उलझा लिया। फिर वे उतर गईं। मां मेट्रो स्टेशन के पास उतरीं तब उन्हें गले से सोने की चेन गायब होने की जानकारी हुई। घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

बेटे ने 13 अप्रैल को कृष्णानगर थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।