दुधवा के पास बनेगा अत्याधुनिक वेलनेस टूरिज्म हब

दुधवा के पास बनेगा अत्याधुनिक वेलनेस टूरिज्म हब

संक्षेप:

Lucknow News - -चंदन चौकी में लगभग पांच एकड़ में वेलनेस के साथ अत्याधुनिक आवासीय सुविधाएं

Nov 13, 2025 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

प्रदेश का महत्वपूर्ण ईको टूरिज्म स्थल दुधवा नेशनल पार्क अब पर्यटन के नए आयाम छूने जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के चंदन चौकी गांव में करीब पांच एकड़ में होलिस्टिक वेलनेस टूरिज्म थीम पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशेष आवासीय पर्यटन इकाई विकसित की जाएगी। यहां पर्यटकों के लिए विभिन्न श्रेणी के लग्जरी कॉटेज बनाए जाएंगे। ये कॉटेज न केवल लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। बल्कि प्रकृति की गोद में शांत और सुकूनभरा अनुभव भी देंगे। परिसर में पर्यटकों के विशिष्ट अनुभव लिए खेलकूद सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। योग, ध्यान और वेलनेस की सुविधाएं रहेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन सुविधाओं की बुकिंग सुविधा पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड की वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी। संचालन और अनुरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड एवं बीवीजी इंडिया लिमिटेड के बीच एग्रीमेंट हुआ है। इस अवसर पर महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार, अपर निदेशक ईको टूरिज्म विकास बोर्ड पुष्प कुमार के. और कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर जीतेंद्र वालिया मौजूद रहे। खुलेंगे रोजगार के नये अवसर: जयवीर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “दुधवा नेशनल पार्क न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत का एक प्रमुख ईको डेस्टिनेशन है। यहां विकसित होने वाली यह वेलनेस यूनिट घरेलू और विदेशी पर्यटकों को नेचर, लग्ज़री और वेलनेस का अद्भुत संगम प्रदान करेगी। इस परियोजना से दुधवा क्षेत्र में पर्यटन को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे।”