Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDrunken Assault Youth Injured in Bhanthra Area Attack with Iron Rod
लोहे की राड से हमला कर घायल किया

लोहे की राड से हमला कर घायल किया

संक्षेप:

Lucknow News - सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा इलाके में सोमवार को शराबी ने नशे में धुत होकर एक

Aug 12, 2025 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा इलाके में सोमवार को शराबी ने नशे में धुत होकर एक युवक पर लोहे की राड से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बंथरा के तिरुपति बालाजी मंदिर के पास रहने वाले रविराज ने बताया कि सोमवार को स्थानीय निवासी बसंतलाल उनको कानपुर रोड पर ले गया। वहां उसने शराब के नशे धुत होकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो नशे में धुत बसंतलाल ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे रविराज बेहोश हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित के भाई ने पुलिस को सूचना देकर रविराज को सरोजनीनगर सीएचसी में इलाज कराया।