सीतापुर-हरदोई, शाहजहांपुर में ड्रोन से परखी जाएगी मनरेगा कार्यों की हकीकत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता प्रदेश में मनरेगा योजनांतर्गत किये गये कार्यों की

सीतापुर-हरदोई, शाहजहांपुर में ड्रोन से परखी जाएगी मनरेगा कार्यों की हकीकत

लखनऊ। विशेष संवाददाता प्रदेश में मनरेगा योजनांतर्गत किये गये कार्यों की ड्रोन तकनीकी से निरंतर निगरानी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य मुख्यालय स्तर पर तैनात टीमों द्वारा जनपदों में जाकर कार्यों की निरंतर ड्रोन तकनीक से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अब टीम सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर जनपद में पहुंची हैं। टीम वहां भ्रमण कर योजनांतर्गत किये गये कार्यों को परखेगी।

ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी द्वारा सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर की चिन्हित की गईं 20-20 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2023-24 में मनरेगा के अन्तर्गत कराये गये कार्यों की ड्रोन टीम से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर के मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह ड्रोन टीम को सहयोग प्रदान करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।