ड्राइवर सुरक्षा आयोग की मांग पर अप्रैल में सम्मेलन का ऐलान

Feb 15, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में ड्राइवर संघ ने ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की। बैठक में दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख रुपए मुआवजा, बच्चों को मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा, वृद्धावस्था पेंशन और आवास देने की मांग की गई। अप्रैल में लखनऊ में बड़ा सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया गया।

ड्राइवर सुरक्षा आयोग की मांग पर अप्रैल में सम्मेलन का ऐलान

लखनऊ। ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और ड्राइवर सुरक्षा आयोग का गठन करने की मांग पर रविवार को ड्राइवर संघ की ओर से छितवापुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ड्राइवर संघ के संरक्षक और पूर्व पार्षद अमित सोनकर ने बताया कि बैठक में दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति पर ड्राइवरों के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने, ड्राइवर के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने, वृद्धावस्था पेंशन का प्रबंध करने, उनके लिए आवास देने आदि मांगों को लेकर फैसला लिया गया है, जिसमें अप्रैल माह में लखनऊ में एक बड़ा सम्मेलन करने का ऐलान किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।