आर्थिक तंगी से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाई
- काकोरी के छंदुईया की घटना परिवार में पत्नी, बेटा फरहान, रेहान, गुफरान और बेटी फैजाद...
- काकोरी के छंदुईया की घटनाकाकोरी। हिन्दुस्तान संवाद काकोरी में लॉकडाउन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे लईक अहमद (55) ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दुबग्गा के छंदईया निवासी लईक काफी अरसे से ईंट भट्टे के ट्रक चलाता था। सुबह परिवारीजन नमाज के लिए उठे। उन लोगों ने लईक को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा भीतर से बंद था। इस पर पत्नी सगीरुन ने खिड़की से भीतर झांका तो सन्न रह गई। उसका शव दुपट्टे से छत के कुण्डे में लटक रहा था। पत्नी ने बताया कि लॉकडाउन में उसका ट्रक खड़ा रहा। बाद में उन्हें भाड़ा नहीं मिला। जिसके कारण काफी तंगी हो गई। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। परिवार में पत्नी, बेटा फरहान, रेहान, गुफरान और बेटी फैजाद हैं।