डीआरआई ने एयरपोर्ट पर 2.45 करोड़ का हाईड्रोपोनिक वीड पकड़ा

Feb 14, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर 2.45 करोड़ रुपये का हाईड्रोपोनिक वीड पकड़ा है।

डीआरआई ने एयरपोर्ट पर 2.45 करोड़ का हाईड्रोपोनिक वीड पकड़ा

आरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर 2.45 करोड़ रुपये का हाईड्रोपोनिक वीड पकड़ा है। मुम्बई के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम अचानक अमौसी पहुंची थी। यहां बैंकॉक से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एफडी 146 जैसे ही उतरी इमिग्रेशन के आगे एक यात्री को रोककर पूछताछ की गई। उसके लगेज में कपड़ों के बीच हाइड्रोपोनिक वीड के पैकेट छिपे हुए थे। इनका कुल वजन सात किलो था। मुम्बई निवासी बशीर शेख को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।