Dr Syed Rafat Jubair Rizvi Invited to World Youth and Junior Sambo Championship in Jakarta खेल--सैम्बो चैंपियनशिप के लिए रफत को इंडोनेशिया से विशेष आमंत्रण, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDr Syed Rafat Jubair Rizvi Invited to World Youth and Junior Sambo Championship in Jakarta

खेल--सैम्बो चैंपियनशिप के लिए रफत को इंडोनेशिया से विशेष आमंत्रण

Lucknow News - लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी को विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए आमंत्रित किया गया है। यह चैंपियनशिप 28 सितंबर से 6 अक्तूबर तक जकार्ता, इंडोनेशिया में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 30 Sep 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
खेल--सैम्बो चैंपियनशिप के लिए रफत को इंडोनेशिया से विशेष आमंत्रण

लखनऊ, संवाददाता। विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डॉ.सैयद रफत जुबैर रिजवी को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। इंडोनेशिया सैम्बो फेडरेशन के अनुसार चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से 6 अक्तूबर तक जकार्ता (इंडोनेशिया) में किया जाएगा। रूसी मार्शल आर्ट शैली की प्रतिष्ठित विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए आमंत्रण पाने वाले डॉ.सैयद रफत पहले भारतीय है। इस उपलब्धि पर देश भर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। वर्तमान में डॉ.सैयद रफत जुबैर रिजवी उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन है।

इंडोनेशिया सैम्बो फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णा बायु ने कहा कि इस चैंपियनशिप की मेजबानी का उद्देश्य न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है, बल्कि सैम्बो जैसे मार्शल आर्ट को विश्व स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाना भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।