एफसीआरए संशोधन सही, विदेशी फंडिंग पर सख्ती जरूरी : डॉ. राजेश्वर सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने फारेन कॉन्ट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (एफसीआरए) में

एफसीआरए संशोधन सही, विदेशी फंडिंग पर सख्ती जरूरी : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने फारेन कॉन्ट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (एफसीआरए) में किए गए संशोधनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना देशहित में अत्यंत आवश्यक है।एफसीआरए एमेंडमेंट 2020 को एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा, संप्रभुता और विकास को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उठाए गए इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेशी अंशदान का उद्देश्य सामाजिक विकास होना चाहिए, न कि उसका दुरुपयोग व्यक्तिगत लाभ या विकास परियोजनाओं में अवरोध उत्पन्न करने के लिए किया जाए।डॉ.

सिंह ने आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश में लगभग 20,000 एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस रद्द या निलंबित किए गए हैं, जो नियमों के उल्लंघन और अनुपालन की कमी को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि 2017 से 2022 के बीच लगभग 88 हजार करोड़ से अधिक की विदेशी फंडिंग एनजीओ को प्राप्त हुई है, जबकि वर्तमान में भी प्रति वर्ष लगभग 20 हजार करोड़ विदेशी फंड भारत में आ रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।