Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDr Rajeshwar Singh Critiques Caste-Based Politics Urges Youth to Embrace Nationalism
जाति की राजनीति ने भारत को बांटा : डॉ. राजेश्वर सिंह

जाति की राजनीति ने भारत को बांटा : डॉ. राजेश्वर सिंह

संक्षेप: Lucknow News - सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब राजनीति मिशन थी, तब भारत बढ़ा, लेकिन जाति आधारित राजनीति ने इसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने जाति और क्षेत्रीयता को स्थायी राजनीतिक पूंजी बना...

Tue, 28 Oct 2025 12:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक संदेश में कहा कि जब राजनीति मिशन थी, तब भारत बढ़ा, जब राजनीति जाति आधारित हुई, तब भारत रुक गया। डॉ. सिंह ने कहा कि भारत के कई प्रांतों में कुछ दलों ने जाति और क्षेत्रीयता को स्थायी राजनीतिक पूंजी बना लिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, राजद, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, अकाली दल जैसे दलों ने अपने-अपने राज्यों में जातीय और क्षेत्रीय पहचान की राजनीति को राष्ट्रहित से ऊपर रख दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि जाति आधारित राजनीति ने न केवल राष्ट्रीय एकता को आघात पहुंचाया, बल्कि शासन व्यवस्था को भी कमजोर किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि जो दल समाज को जातियों में बांटते हैं, वे भारत के संविधान और सनातन की आत्मा को ठेस पहुंचाते हैं। डॉ. सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा जातिवादी राजनीति को अस्वीकार करें और राष्ट्रवादी सोच को अपनाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को समझना होगा कि जाति की राजनीति तात्कालिक सत्ता दे सकती है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नष्ट कर देती है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जो भारत को जोड़ता है, वही सच्चा देशभक्त है। जो भारत को बांटता है, वह इतिहास में लांछित रहेगा।