एसआईआर पर कांग्रेस व सपा कर रही राजनीति: डॉ. राजेश्वर सिंह

Feb 04, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा अपनाये जा

एसआईआर पर कांग्रेस व सपा कर रही राजनीति: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा अपनाये जा रहे रुख पर सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से विधायक ने कहा कि एसआईआर पर कांग्रेस व सपा द्वारा अपनाया गया रुख एक बार फिर उजागर करता है कि इन दलों के लिए राष्ट्रहित नहीं, बल्कि संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति सर्वोपरि है। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा की चुप्पी और कई मामलों में परोक्ष समर्थन, अनजाने में की गई भूल नहीं है।

बल्कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसका उद्देश्य अवैध घुसपैठियों को मतदाता में परिवर्तित कर सत्ता की राजनीति को साधना है। डॉ. सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, कोई राजनीतिक हथियार नहीं। एसआईआर एक संवैधानिक, आवश्यक और अनिवार्य प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक और प्रमाणिक भारतीय नागरिक ही देश के भविष्य का निर्धारण करें, अवैध घुसपैठिये नहीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और जनसांख्यिकीय अखंडता जैसे गंभीर विषयों पर स्पष्ट और साहसिक रुख अपनाने के बजाय कांग्रेस और सपा तुष्टिकरण की अंधी दौड़ में शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।