डॉ. प्रबोध फिर बने सीमैप के निदेशक, कार्यभार संभाला

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी को केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) का निदेशक फिर से नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार को पदभार संभाला। डॉ. ज़बीर अहमद को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। त्रिवेदी के नेतृत्व में संस्थान ने ‘अरोमा मिशन’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नियुक्ति से अनुसंधान गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

डॉ. प्रबोध फिर बने सीमैप के निदेशक, कार्यभार संभाला

डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के दोबारा निदेशक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पदभार भी संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने के बाद डॉ. ज़बीर अहमद को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह भारतीय समवेत औषध संस्थान (आईआईआईएम), जम्मू के निदेशक हैं। उनको 14 फरवरी से सीमैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। डॉ. त्रिवेदी देश की चारों प्रमुख विज्ञान अकादमियों भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए), भारतीय विज्ञान अकादमी (आईएएस), राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (एनएएसआई) व राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) के फेलो तथा जेसी बोस राष्ट्रीय फेलो हैं। वे पादप आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदानों के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध हैं।

वह फरवरी 2020 से फरवरी 2026 तक निदेशक के रूप में कार्यकाल संभाल चुके हैं। इस दौरान संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की तथा सीएसआईआर की प्रमुख परियोजना ‘अरोमा मिशन’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों को ‘राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025’ के लिए भी मान्यता प्राप्त हुई। उनकी नियुक्ति से औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में संस्थान की अनुसंधान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।