डॉ. लोकेंद्र ने चीन के सम्मेलन में इमरजेंसी सेवा पर रखे विचार
Lucknow News - लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने चीन के ग्वांगझोउ में ग्लोबल पीओसीटी समिति में भाग लिया। इस सम्मेलन में उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा में पॉइंट-ऑफ-केयर टेस्टिंग के नवाचार और भारत में इसके महत्व पर विचार साझा किए। सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के विशेषज्ञ शामिल हुए।

लखनऊ। मेदांता अस्पताल लखनऊ के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने चीन के ग्वांगझोउ शहर में आयोजित ग्लोबल पीओसीटी समिति में विशेष वक्ता के रूप मे हिस्सा लिया। देश से दो विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वॉन्डफो द्वारा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ क्लीनिकल केमेस्ट्री एंड लैबोट्री मेडिसिन (आईएफसीसी) के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने इमरजेंसी चिकित्सा में पॉइंट-ऑफ-केयर टेस्टिंग (पीओसीटी) के नवाचारों, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा भारत में आपातकालीन चिकित्सा को सशक्त बनाने में इसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




