ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडा.डेंजिल जान गोडिन एंग्लो इंडियन समुदाय से नए एमएलए

डा.डेंजिल जान गोडिन एंग्लो इंडियन समुदाय से नए एमएलए

- राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी की सिफारिश पर किया नामित - वर्षों से नामित एमएलए के पद पर काबिज रहे पीटर फैंथम की छुट्टी विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालयराज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी...

डा.डेंजिल जान गोडिन एंग्लो इंडियन समुदाय से नए एमएलए
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 22 Aug 2017 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

- राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी की सिफारिश पर किया नामित - वर्षों से नामित एमएलए के पद पर काबिज रहे पीटर फैंथम की छुट्टी विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालयराज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर ‘भारत का संविधान के अनुच्छेद 333 के तहत उत्तर प्रदेश राज्य की 17वीं विधान सभा में आंग्ल-भारतीय (एंग्लो इण्डियन) समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में डा. डेंजिल जान गोडिन को नया सदस्य नामित किया है। यह पद पीटर फैंथम का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली चल रहा था। डा. डेंजिल जान गोडिन लखनऊ क्रिश्चियन कालेज में वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डा. गोडिन के पास 27 वर्षों से अधिक का शिक्षण कार्य का अनुभव है। डा. गोडिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के सदस्य होने के साथ-साथ सामाजिक कार्य से भी जुड़े हुए हैं।खास बात यह है कि किसी की भी सरकार रही हो, हमेशा इस समुदाय से पीटर फैंथम ही नामित एमएलए बनते रहे जबकि उन पर विधायक निधि से फैंथम हाल बनवाकर उसका कामर्शियल लाभ लेने के भी आरोप लगे थे। इस बार वर्षों बाद पीटर फैंथम के नाम की सिफारिश सरकार ने नहीं की है। उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें