मुख्य सचिव को बताईं नर्सिंग संवर्ग की समस्याएं

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, संवाददाता। यूपी नर्सेज एंड मिडवाइव्स कौंसिल की नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. दीप्ति शुक्ला ने

मुख्य सचिव को बताईं नर्सिंग संवर्ग की समस्याएं

लखनऊ, संवाददाता। यूपी नर्सेज एंड मिडवाइव्स कौंसिल की नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. दीप्ति शुक्ला ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. दीप्ति उप्र. टीएनआई की उपाध्यक्ष व समर्पण नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। डॉ. दीप्ति ने मुख्य सचिव को नर्सिंग की समस्याओं से अवगत कराया। प्राइवेट कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, सीटों की बढ़ोतरी आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं, नवनिर्वाचित सदस्य राजकीय नर्सेज संघ उप्र. के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि कौंसिल में रजिस्ट्रार के पद पर नर्सिंग संवर्ग के व्यक्ति की नियुक्ति की जानी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।