ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसांसद डा. चंद्रपाल सिंह कृभको के चेयरमैन चुने गए

सांसद डा. चंद्रपाल सिंह कृभको के चेयरमैन चुने गए

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह कृषक भारती कोआपरेटिव लि. (कृभको) के चेयरमैन चुने गए हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कृभको बोर्ड की विशेष आमसभा में उन्हें चेयरमैन चुना...

सांसद डा. चंद्रपाल सिंह कृभको के चेयरमैन चुने गए
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 09 Jan 2020 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह कृषक भारती कोआपरेटिव लि. (कृभको) के चेयरमैन चुने गए हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कृभको बोर्ड की विशेष आमसभा में उन्हें चेयरमैन चुना गया।

नई दिल्ली के एनसीयूआई आडिटोरियम में आयोजित कृभको बोर्ड आमसभा की विशेष बैठक बुलाकर बोर्ड के पुनर्गठन के लिए नौ डायरेक्टर का चुनाव कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आठ निदेशक चुने गए। दो क्षेत्रों से डा. चंद्रपाल सिंह डायरेक्टर चुने गए। इनके अलावा डा. सुनील कुमार सिंह, डा. ब्रजेंद्र सिंह, आर. राजेंद्र, परेश भाई पटेल, भंवर सिंह शेखावत और वी सुधाकर चौधरी डायरेक्टर चुने गए। गुजरात से वी.आर बोडा और मगनलाल धनजीभाई वदाविया के बीच डायरेक्टर के लिए चुनाव हुआ। जिसमें वदाविया विजयी घोषित किए गए। डायरेक्टर में से वी सुधाकर चौधरी को वाइस चेयरमैन चुना गया।

झांसी के रहने वाले हैं डा. चंद्रपाल सिंह :

चेयरमैन चुने गए डा. चंद्रपाल सिंह झांसी के निवासी हैं। 1981 में बुंदेलखंड कालेज झांसी से अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं। किसानों के मुद्दे पर हमेशा संघर्षरत रहे हैं। पीसीएफ और बुंदेलखंड विकास निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 1996 में वह यूपी विधानसभा के सदस्य चुने गए। 2004 में झांसी से सांसद चुने गए। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें