ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडा.आनन्देश्वर बने कम्पटीशन कमीशन के सदस्य

डा.आनन्देश्वर बने कम्पटीशन कमीशन के सदस्य

लखनऊ। दक्षिण एशियाई हैण्डबॉल संघ के महासचिव एवं हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी...

डा.आनन्देश्वर बने कम्पटीशन कमीशन के सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 26 Nov 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। दक्षिण एशियाई हैण्डबॉल संघ के महासचिव एवं हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य डा. आनन्देश्वर पाण्डेय को एशियन हैण्डबॉल फेडरेशन (एएचएफ) के आर्गनाइजेशन एवं कम्पटीशन कमीशन का सदस्य चुना गया है। एशियन हैण्डबॉल फेडरेशन के महासचिव मो. शफीक एवं कार्यकारी निदेशक डा. अहमद अबू अल-लैल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा 25 नवंबर को जारी एक पत्र के माध्यम से की। डा.आनन्देश्वर पाण्डेय अगले चार साल के लिए सदस्य बनाए गए है। इस नियुक्ति पर हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ए.जगनमोहन राव व महासचिव डा.तेजराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए डा.आनन्देश्वर पाण्डेय को शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें