Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDowry Harassment Woman Abused and Divorced for Not Meeting Demands in Malihabad
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, तीन तलाक दे घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, तीन तलाक दे घर से निकाला

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। मलिहाबाद में दहेज में कार व पांच लाख की मांग पूरी न

Nov 12, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। मलिहाबाद में दहेज में कार व पांच लाख की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी पति व ससुरालवालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। विरोध करने पर कमरे में बंद कर पीटा। तीन तलाक देकर पति ने घर से निकाल दिया। ग्राम हमिरापुर निवासी शकील अहमद ने बेटी फरहीन बानो का निकाह 4 नवंबर 2023 को आशियाना के औरंगाबाद के रहने वाले खालिद से किया था। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पहुंचने के बाद से कम दहेज के लिए ताने दिए जाते थे। 24 जून की रात पति खालिद, जेठ अनवर खान, सास सूफिया बेगम व ननद सना ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये मायकेवालों से लेकर आने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध करने पर आरोपियों ने मुंह दबाकर पीटा। पति ने फरहीन को तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने खालिद, अनवर खान, सास सूफिया बेगम व ननद सना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।