दहेज में कार व पांच लाख न मिलने पर शादी के छह दिन पहले रिश्ता तोड़ा
Lucknow News - लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शादी छह दिन पहले टूट गई। लड़के पक्ष ने कार और पांच लाख रुपए की मांग की, जिसे लड़की पक्ष ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद लड़के वालों ने शादी...

लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर इलाके में दहेज में कार व पांच लाख रुपए की मांग पूरी न हो पाने पर लड़के पक्ष ने शादी के छह दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। लड़की पक्ष की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
जालौन निवासी लड़की के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया कि बहन की शादी कृष्णानगर में रहने वाले रोहन राणा से तय हुई थी। शादी 18 नवंबर होनी थी। 12 नवंबर को वरीक्षा होने के बाद लड़के पक्ष वालों ने उन्हें घर बुलाया। घर पहुंचने पर वह दहेज में कार, पांच लाख रुपए व घर का पूरा सामान देने के लिए दबाव बनाने लगे। इतना दहेज देने से असमर्थता जताने पर लड़के पक्ष वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मान मनौव्वल करने के बाद भी वह बारात लाने को राजी नहीं हुए। शादी टूटने से पिता सदमे में चले गए। एक माह बाद उन्होंने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर के मुताबिक तहरीर पर रोहन राणा, पिता जगमोहन राणा, मां रूमा राणा व भाई हितेन्द्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।