ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरायबरेली में युवक की मौत पर संशय

रायबरेली में युवक की मौत पर संशय

रायबरेली-महाराजगंज मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया है। युवक की मौत मार्ग दुर्घटना में हुई है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में...

रायबरेली में युवक की मौत पर संशय
हिन्दुस्तान संवाद,रायबरेली।Thu, 10 Oct 2019 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रायबरेली-महाराजगंज मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया है। युवक की मौत मार्ग दुर्घटना में हुई है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है। 
महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि उम्र लगभग 22 वर्ष का शव गुरुवार सुबह गढ़ी हरदासपुर गांव में पीसीएफ गोदाम के सामने महाराजगंज मार्ग की पटरी पर मिला। मार्ग पर खून फैला हुआ था। वहीं पर क्षतिग्रस्त हालत में बुलेट पड़ी थी। युवक की मौत कब और कैसे हुई इस पर रहस्य है। पुलिस युवक की मौत मार्ग दुर्घटना में होने की बात कह रही हैं। 
बीती रात आदित्य प्रताप सिंह किसी काम से रायबरेली आया हुआ था। रात में ढाबे पर खाना खाते समय आदित्य प्रताप के किसी के साथ विवाद होने का पता चला है। चर्चा है कि मृतक के परिजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें