इंसानियत हुई शर्मसार! दहेज के लिए बहू को इतना पीटा कि हो गया गर्भपात, मुकदमा दर्ज

Jan 19, 2026 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - आशियाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता के साथ मारपीट के कारण गर्भपात का मामला सामने आया है। नवविवाहिता पर ससुराल वाले आए दिन दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने मजबूरी जताई तो आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इसके चलते गर्भपात हो गया। पीड़िता अवसाद का शिकार हो गई ।

इंसानियत हुई शर्मसार! दहेज के लिए बहू को इतना पीटा कि हो गया गर्भपात, मुकदमा दर्ज

आशियाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता के साथ मारपीट के कारण गर्भपात का मामला सामने आया है। नवविवाहिता पर ससुराल वाले आए दिन दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने मजबूरी जताई तो आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इसके चलते गर्भपात हो गया। पीड़िता अवसाद का शिकार हो गई । मामले में पीड़िता की मां ने ससुराल पक्ष के ख्रिलाफ नामजद तहरीर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतिभा वाजपेयी पत्नी उमेश चंद्र वाजपेयी निवासी सेक्टर ओ, मानसरोवर योजना, ट्रांसपोर्ट नगर में परिवार संग रहते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री श्रेया बाजपेयी का विवाह हिंदु रीति रिवाज के अनुसार अंकित मिश्रा निवासी भाटिया होटल चौराहा के निकट पनकी, जनपद, कानपुर नगर के पास दान दहेज के साथ की थी। श्रेया बाजपेयी का पति अंकित मिश्रा पंजाब नेशनल बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत है और उनके पिता सुधीर मिश्रा स्वयं बैंक कर्मी है। अच्छा परिवार देखकर पुत्री का का विवाह अंकित मिश्रा के साथ तय किया गया। घर वालों ने शादी के लिए बड़े होटल और दहेज में 25 लाख रुपए नकद एवं घरेलू समान के साथ सोने के आभूषण की मांग की गई। परिवार ए‌वं पुत्री के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुत्री का विवाह शहर के सबसे अच्छे क्लब में किया गया था। उसके बाद दहेज लोभियों ने 25 लाख रुपए की मांग फिर से की।

जब वह इस पर राजी नहीं हुए तो उन्हें जमकर पीटा और उसका गर्भपात हो गया। वह अवसाद में चली गई और उसे जबरन लखनऊ भेजा गया। पीड़िता की मां ने पति अंकित मिश्रा, मां मीनू मिश्रा, भाई अर्पित मिश्रा, भाभी पूनम व ननद सूमी पांडेय, अंकित के पिता सुधीर मिश्रा आदि को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।