पति, सास पर मारपीट की रिपोर्ट लिखाई

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

संजय गांधी नगर की रेखा ने पति अभिषेक और सास मिथिलेश के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। रेखा का मायका बाराबंकी में है। शादी के तीन साल बाद, उसे 23 अप्रैल को ससुराल में प्रताड़ित किया गया। हजरतगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद रेखा ने असंद्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पति, सास पर मारपीट की रिपोर्ट लिखाई

संजय गांधी नगर प्राग नारायण रोड निवासी रेखा ने पति अभिषेक कुमार कश्यप और सास मिथिलेश कुमार के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता रेखा का मायका बाराबंकी असंद्रा के पश्चिम बेलाव गांव में है। तीन साल पहले उसकी शादी अभिषेक से हुई। उसकी एक बेटी है। पति अभिषेक और सास मिथिलेश ने 23 अप्रैल को उसे ससुराल में मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने हजरतगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन हजरतगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता मायके गई और असंद्रा थाने में पति, सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि बाराबंकी के अंसद्रा थाने से जीरो पर एफआईआर दर्ज कर स्थानांतरित की गई। मामले की जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।