ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरात 12 बजे से बंद हो जाएंगी घरेलू उड़ानें

रात 12 बजे से बंद हो जाएंगी घरेलू उड़ानें

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन ने घरेलू उड़ानों पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। राजधानी से 49 घरेलू उड़ानों का संचालन मंगलवार की आधी रात से बंद हो...

रात 12 बजे से बंद हो जाएंगी घरेलू उड़ानें
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 23 Mar 2020 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददाताब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन ने घरेलू उड़ानों पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। राजधानी से 49 घरेलू उड़ानों का संचालन मंगलवार की आधी रात से बंद हो जाएगा।अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कुल 60 उड़ानों का संचालन होता है। जिनमें से 11 अन्तरराष्ट्रीय हैं। सरकार ने 22 मार्च से विदेश से आने जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी थी। फिलहाल घरेलू उड़ानों का संचालन ही हो रहा है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अब घरेलू उड़ानों को भी ग्राउंड करने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ विमान सेवा के जरिए दिल्ली, मुम्बई, पटना, कोलकाता, चंडीगढ़, गोवाहाटी, जम्मू, श्रीनगर, जयपुर, अहमदाबाद, बंगलुरु, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है। इसके अलावा कई शहरों के लिए यहां से कनेक्टिंग उड़ानें हैं। रोजाना 16 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन इस एयरपोर्ट से होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें