ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडॉक्टरों ने छेड़ी तान, बच्चों ने लगाए ठुमके

डॉक्टरों ने छेड़ी तान, बच्चों ने लगाए ठुमके

बलरामपुर अस्पताल के स्थापना दिवस समारोह पर सजी सांस्कृतिक संध्या लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता बलरामपुर...

डॉक्टरों ने छेड़ी तान, बच्चों ने लगाए ठुमके
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 06 Feb 2023 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बलरामपुर अस्पताल के स्थापना दिवस समारोह पर सजी सांस्कृतिक संध्या

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

बलरामपुर अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों ने गीत-संगीत से महफिल सजाई। डॉक्टरों ने गीत गए। ठुमके लगाए। डॉक्टरों की पत्नी और बच्चों ने भी मनमोहक नृत्य पेश कर लोगों का मनमोह लिया।

बलरामपुर अस्पताल का 154 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर संस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गांधी भवन प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसमें डॉ. निधि, डॉ. सविता, अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता की पत्नी अंजू ने हिस्सा लिया। इसके बाद इंटन डॉक्टरों ने लघु नाटिका पेश की।

ईएनटी विभाग के डॉ. हिमांशु की बेटी ईसाना व ओजल ने रिंग डांस पेश किया। शास्त्रीय नृत्य डॉ. निधि व डॉ. सुनीता ने पेश किया। लघु नाटक डॉ. अरशद और डॉ. कासिम ने पेश किया। इसके बाद डॉक्टरों की जोड़ी ने नृत्य पेश किया।

हड्डी रोग विभाग के डॉ. अजय यादव माइकल जैक्सन के अंदाज में नजर आए। उनके मंच पर आते ही पूरा हाल झूम उठा। पैथोलॉजी विभाग के डॉ. अरविन्द प्रसाद ने गीत गाया। आभा लोचन समेत अन्य महिलाओं ने हसंता हुआ नुरानी चेहरा पर नृत्य पेश किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें