ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनोएडा में दो और सम्पत्तियां मिली डोबरियाल की

नोएडा में दो और सम्पत्तियां मिली डोबरियाल की

सम्पर्क में आये दो करीबियों तक पहुंची पुलिस फॉलोअप लखनऊ। मुख्य संवाददाता जमीनों...

नोएडा में दो और सम्पत्तियां मिली डोबरियाल की
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 23 May 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सम्पर्क में आये दो करीबियों तक पहुंची पुलिस

फॉलोअप

लखनऊ। मुख्य संवाददाता

जमीनों की हेराफेरी और विभागीय अनियमितताओं के आरोपी राजस्व परिषद के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब नोएडा में दो और सम्पत्तियां विवेकानंद की मिली है। इनकी कीमत दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है। उधर विवेकानंद के उन दो करीबियों तक पुलिस पहुंच गई जो कुछ समय पहले तक उसके सम्पर्क में बने हुये थे।

डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने बताया कि डोबरियाल की करोड़ों रुपये की सम्पत्ति पहले ही पता चल चुकी है। अब नोएडा में दो और सम्पत्तियां सामने आई है। इनमें 1200 वर्ग फीट का एक फ्लैट भी है। ये सभी सम्पत्तियां विवेकानंद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम है।

लखनऊ के दो और कर्मचारी रडार पर

एसीपी कैसरबाग बीते दो दिन में इस मामले में सात लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। इस पूछताछ में एक पूर्व कानूनगो के खिलाफ भी कई तथ्य मिले हैं। तीन दिन पहले सरोजनीनगर थाने में दर्ज कराये गई एफआईआर में तहसीलदार विजय कुमार सिंह ने किसी को नामजद नहीं कराया है पर माना जा रहा है कि विवेचना में इस पूर्व कानून गो का ही नाम आ रहा है। इसी आधार पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दो और कर्मचारी रडार पर है। इन लोगों ने पूर्व कानूनगो और डोबरियाल की दस्तावेजों को तैयार करने में काफी मदद की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें