लालबाग में जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम
Mar 10, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - गैस एजेंसियों में सिलेंडर देने में समस्या के बाद डीएम ने निरीक्षण के आदेश दिए। लालबाग में हंगामे वाली गैस एजेंसी पर अपर नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम पहुंची। एसीएम ने स्टॉक चेक किया और अन्य गैस एजेंसियों का भी निरीक्षण किया।

गैस एजेंसियों में सिलेंडर देने में आनाकानी की सूचना के बाद डीएम के निर्देश पर शाम तक टीमें सक्रिय हो गईं। दिन में लालबाग में जिस गैस एजेंसी में हंगामा हुआ था वहां अपर नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम पहुंच गई। एसीएम प्रथम ने यहां स्टॉक चेक किया, उन्होंने इस सहकारी गैस एजेंसी के अलावा स्मृति गैस एजेंसी हजरतगंज का निरीक्षण भी किया। एसीएम तृतीय की टीम ने तेलीबाग इंडेन गैस एजेंसी व सूरज इंडेन गैस एजेंसी आलमबाग का, अपर नगर मजिस्ट्रेट 6 ने महासग़न गैस एजेंसी और राजाजीपुरम गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


