लखनऊ में बच्चों की फीस 30 फीसदी बढ़ाने वाले स्कूल की होगी जांच
जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल में बच्चों की फीस 30 फीसदी बढ़ाने के मामले में डीएम ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और शिकायत की। कमेटी स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से बयान लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। यदि आरोप सही पाए गए, तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल के नए सत्र में बच्चों की 30 फीसदी फीस बढ़ाने के मामले की जांच के लिये कमेटी बनायी है। फीस बढ़ाने से भड़के अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने डीआईओएस कार्यालय की वेबसाइट पर शिकायत की थी। मंगलवार को स्कूल के 30 फीसदी फीस बढ़ाने जाने की प्रकाशित खबर का डीएम विशाख जी ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में कमेटी बनायी है। कमेटी स्कूल जाकर प्रबंधन के बयान लेगी। साथ ही अभिभावकों से मिलकर उनका भी पक्ष लेगी। अभिभावकों ने नए सत्र में फीस बढ़ाने जाने के विरोध में सोमवार को स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया था।
अभिभावकों ने प्रेप, पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा में 800 रुपये से अधिक फीस बढ़ाए जाने का आरोप लगाया था। स्कूल प्रबंधन ने प्रेप में 2200 से तीन हजार और तीसरी क्लास में 2700 रुपये मासिक फीस से बढ़ाकर 3500 रुपये किया है। डीएम की ओर से कमेटी बुधवार को जांच शुरू करेगी। कमेटी जांच रिपोर्ट को जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष रखेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


