
डीजे पर ‘गुर्जर’ वाला गाना बजाने पर हुआ बवाल, विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा
Lucknow News - पदमिनखेड़ा में मुंडन संस्कार के दौरान डीजे पर 'गुर्जर' गाना बार-बार बजाने को लेकर विवाद हुआ। एक युवक ने विरोध किया, जिसके बाद तीन नाबालिगों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन वे नाबालिग होने के कारण गिरफ्तार नहीं किए गए।
मोहनलालगंज। संवाददाता पदमिनखेड़ा में मुंडन संस्कार की पार्टी के दौरान डीजे पर एक विशेष 'गुर्जर' गाना बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पड़ोसी युवक ने एक ही गाना बार-बार बजाने पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का सिर फट गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में तीनों आरोपी नाबालिग निकले। इसके चलते पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नही किया है।
पदमिनखेड़ा में रामरतन के बेटे का शुक्रवार को मुंडन था। घर पर भी कार्यक्रम था। इसमें डीजे भी लगा था। उनके घर के सामने रहने वाले दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाले तीन लड़के डीजे पर बार-बार एक खास जातिगत गाना (गुर्जर) बजाने की मांग करने लगे जिससे अन्य लोग परेशान थे।
तीनों डीजे से हट नहीं रहे थे जिससे विवाद शुरू हो गया। वह भी वहां मौजूद था और तीनों को समझाने लगा। इससे नाराज तीनों ने उसके ऊपर ईट पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों तक पहुंची। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनो आरोपी नाबालिग है इसिलए गिरफ्तारी नही की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




